biodatamaker
✕

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बवाल के बाद भाजपा ने पाकिस्तान को दी यह सीख...

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (16:59 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की मोदी सरकार को अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार की पाठ पढ़ाने वाली टिप्पणी के एक दिन बाद रविवार को भाजपा ने कहा कि पाकिस्तान 'टेरररिस्तान' है और वह भारत को नसीहत न दें।


भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान ने 9/11 हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को शरण दी थी और वह तालिबान को अपना दोस्त मानता है। पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान, जो कि टेरररिस्तान है, ने ओसाबा बिन लादेन को अपने यहां शरण दी थी। उसे हमें कुछ सिखाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इमरान खान कांग्रेस को बहुत कुछ सिखा सकते हैं क्योंकि यह पुरानी पार्टी पाकिस्तान को देवदूत के समान समझती है।

प्रवक्ता ने यह बात पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की बार-बार प्रशंसा किए जाने को लेकर की। इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी पाकिस्तान पर करारा हमला करते हुए कहा था कि टेरर नेशन को भारत को यह शिक्षा देने की जरूरत नहीं है कि धार्मिक अल्पसंख्यकों से कैसा व्यवहार किया जाए। सिंह ने कहा कि अब पाकिस्तान जैसा आतंकी देश हिन्दुस्तान को बताएगा कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसे बर्ताव किया जाता है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पाकिस्तान में हिन्दुओं की आबादी 23 प्रतिशत से दो प्रतिशत पर आ गई है, जबकि भारत में मुसलमानों की आबादी आठ प्रतिशत से 20 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत में सब फलफूल रहे हैं। दोनों देशों के बीच शब्दों के बाण का सिलसिला नसीरुद्दीन शाह की एक टिप्पणी पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के मोदी सरकार को अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव करने की नसीहत वाले बयान पर शुरू हुआ।

भारत ने मंगलवार को भी पाकिस्तान को चेताया था कि वह आंतरिक मामलों में हस्ताक्षेप नहीं करे और बेहतर होगा कि वह अपने देश में मची उथल-पुथल पर ध्यान दे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि पाकिस्तान अपने घर पर ध्यान दे तो बेहतर होगा। उसके यहां अराजकता का माहौल है। भारत की यह टिप्पणी शाह के उस बयान पर आई थी, जिसमें उन्होंने कश्मीर में हिंसा के लिए सुरक्षाबलों को दोषी ठहराया था।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख