ramcharitmanas
✕

कमजोर वैश्विक रुख से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (16:12 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से सोमवार को सेंसेक्स में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 28.05 अंक यानी 0.08 प्रतिशत गिरकर 35,714.02 अंक पर आ गया।


इससे पहले सेंसेक्स 200 अंक उछलकर 35,910.67 अंक के उच्च स्तर और 35,675.02 अंक के निम्न स्तर के बीच रहा। सेंसेक्स शुक्रवार को 572.04 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 25.25 अंक यानी 0.23 प्रतिशत गिरकर 10,728.75 अंक पर आ गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए पैसा मांगे जाने को लेकर अमेरिकी सरकार का कामकाज आंशिक रूप से ठप रहा जिसके चलते वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

इस बीच, खबरों में कहा गया है कि ट्रंप ने निजी रूप से कैबिनेट सदस्यों के साथ फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पॉवेल को हटाने पर विचार किया है। पॉवेल द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने से ट्रंप नाराज हैं। इससे भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

शेयर बाजार के पास मौजूद अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 134.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 488.55 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे।

शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में गिरावट के बाद एशियाई शेयर बाजारों में सुस्ती रही। हांगकांग का हैंगसेंग 1.29 प्रतिशत गिरा। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.49 प्रतिशत, कोरिया का कॉस्पी 0.38 प्रतिशत, ताइवान सूचकांक 0.20 प्रतिशत गिरा। जापान के शेयर बाजार सोमवार को बंद रहे। वहीं अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सूचकांक शुक्रवार को 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग

अगला लेख