kalsarpa dosh calculator
✕

वैश्विक स्तर पर तेजी से सोना चमका, चांदी भी हुई मजबूत

Updated: सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (16:01 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 175 रुपए चमककर करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 32,275 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 200 रुपए की बढ़त के साथ 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


अमेरिका में शटडाउन को लेकर जारी अनिश्चितता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 8.90 डॉलर की छलांग लगाकर 1,264.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 10.10 डॉलर की तेजी के साथ 1,268.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

अमेरिका में अब क्रिसमस की छुट्टी के बाद ही शटडाउन की अनिश्चितता समाप्त होगी, क्योंकि ट्रंप सरकार की अतिरिक्त वित्तीय मांगों पर बिना किसी फैसले के शनिवार को सीनेट की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

इससे डॉलर कमजोर पड़ा है तथा निवेशकों ने सुरक्षित धातु माने जाने वाले सोने में निवेश किया है। दोनों कारकों से पीली धातु को बल मिला है। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.14 डॉलर की बढ़त के साथ 14.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

Parliament Session 2026 : संसद की कार्यवाही फिर शुरू होगी, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, जानें क्यों अहम है फैसला

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख