रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP councilor Pawan Sehrawat joins BJP
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (12:25 IST)

MCD की बैठक से पहले आप को बड़ा झटका, पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल

MCD की बैठक से पहले आप को बड़ा झटका, पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल - AAP councilor Pawan Sehrawat joins BJP
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की शुक्रवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद पवन सहरावत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में भ्रष्टाचार के कारण उन्हें घुटन महसूस हो रही थी।
 
सहरावत ने यह भी आरोप लगाया कि वे आप पार्षदों को एमसीडी सदन की बैठक में हंगामा करने का निर्देश दिए जाने से व्यथित थे। बवाना से आप पार्षद का भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यालय में पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा की दिल्ली इकाई के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।
 
मल्होत्रा ने कहा कि आप के पार्षदों के बीच असंतोष है और यही कारण है कि क्रॉस वोटिंग को रोकने के मकसद से स्थायी समिति के सदस्यों के लिए मतदान करते समय उन्हें मोबाइल फोन ले जाने का निर्देश दिया गया था।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बुधवार और गुरुवार को 15 बार स्थगित हुई बैठक स्थायी समिति के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को फिर से शुरू होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
रूस-यूक्रेन युद्ध की तबाही की कहानी, 3 लाख की मौत, 63 लाख विस्थापित, 90 लाख करोड़ की संपत्ति नष्ट