shradh paksha
✕

मनोज तिवारी के ट्वीट पर बवाल, आप का सवाल- केजरीवाल को क्यों मारना चाहती है भाजपा?

Updated: शुक्रवार, 25 नवंबर 2022 (11:23 IST)
नई दिल्ली। पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हूं। तिवारी के बयान पर बवाल मच गया। अब आम आदमी पार्टी सवाल पूछ रही है कि केजरीवाल को क्यों मारना चाहती है भाजपा? इस साजिश में कौन कौन शामिल है।

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने सवाल किया कि मनोज तिवारी जी एवं पूरी भाजपा को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से इतनी नफरत क्यों? क्यों अरविंद केजरीवाल जी को मारना चाहती है भाजपा?
<

मनोज तिवारी जी एवं पूरी भाजपा को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से इतनी नफरत क्यों ?

क्यों अरविंद केजरीवाल जी को मारना चाहती है भाजपा ?

भाजपा की इस हरकत का जवाब 4 दिसंबर को दिल्ली की जनता देगी।

— Raaj Kumar Anand (@RaajKumarAnand1) November 24, 2022 >
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात व MCD हारने के डर से बौखलाई व अरविंद केजरीवाल को को अपनी साजिशो मे फँसाने मे फेल भाजपा उनकी हत्या का ताना-बाना बुन रही है इस तरह खुलेआम दिल्ली के मुख्यमंत्री को हत्या की धमकी देने वाले मनोज तिवारी के खिलाफ सख्त कारवाई करते हुए गिरफ्तार कर इस पूरी साजिश की जांच होनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि गुजरात-MCD चुनाव का माहौल देखकर हत्या के मंसूबे बना रही है। BJP सांसद मनोज तिवारी कह रहे हैं- अरविंद केजरीवाल पर कोई हमला कर सकता है। मनोज तिवारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाए कि उन्हें इस षड्यंत्र के बारे में क्या पता है? हम चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे और FIR करवाएंगे।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। साथ ही उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उनकी पार्टी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है।
 
तिवारी ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि एमसीडी चुनाव टिकट बेचने के लिए जिस तरह से ‘आप’ विधायक को उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीटा है, उसे देखकर मुझे केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता हो रही है। भाजपा द्वारा केजरीवाल की हत्या की साजिश रचे जाने के आरोप लगाकर, सिसोदिया एक बार फिर पुराना राग अलाप रहे हैं।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा, अरविंद केजरीवाल जी की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हूं, क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार,टिकिट बिक्री व जेल में बलात्कारी से दोस्ती व मसाज प्रकरण को लेकर AAP कार्यकर्ता व जनता ग़ुस्से में हैं। इनके MLA पिटे भी हैं। इसलिए दिल्ली के सीएम के साथ ऐसा ना हो.. सजा न्यायालय ही दे।
 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस पर ट्वीट किया कि गुजरात व एमसीडी चुनाव में हार के डर से बौखलाई भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडों को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे हैं और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। आप इनकी टुच्ची राजनीति से नहीं डरती, इनकी गुंडागर्दी का जवाब अब जनता देगी। भाजपा की इस हरकत का जवाब 4 दिसंबर को दिल्ली की जनता देगी।
 
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख