1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. mcd elections ACB arrested 3 for taking money for AAP ticket

दिल्ली MCD चुनाव में ACB की एंट्री, पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप, आप MLA के पीए समेत 3 गिरफ्तार

mcd elections
नई दिल्ली। दिल्ली MCD चुनाव में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पैसे लेकर टिकट देने के आरोप में आप MLA अखिलेश पति त्रिपाठी के पीए समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्‍तार लोगों में त्रिपाठी का एक रिश्तेदार भी शामिल है।
 
आप कार्यकर्ता गोपाल खारी ने 14 नवंबर को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उनकी पत्नी शोभा खारी से पैसे के बदले एमसीडी चुनाव टिकट देने का वादा दिया था। आरोपियों ने टिकट के बदले 90 लाख की मांग की थी।
 
गोपाल ने दावा किया कि उसने 35 लाख रुपये अखिलेश पति त्रिपाठी और 20 लाख रुपए वजीरपुर से आप एमएलए राजेश गुप्ता को दिए। बाकी बचे 35 लाख टिकट मिलने के बाद देने की बात कही। 12 नवंबर को जब टिकटों का ऐलान किया गया तो लिस्ट गोपाल की पत्नी शोभा का नाम नहीं था। इसके बाद उसने ACB से मामले की शिकायत की।
 
भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जो टिकट बांटते वक्त 90 लाख रुपए ले सकते हैं वो जनप्रतिनिधि क्या जनता की सेवा करेंगे?
 
उन्होंने कहा कि सुबह उठने के बाद सब भगवान का नाम लेते हैं पर ज़ब टीवी खोलते हैं तो कहीं ना कहीं दिल्ली को ठगने वाला मुख्यमंत्री, उसका चेहरा उसके कुक कर्म सामने आते हैं।
अगला लेख
वे हैं स्वयं 'दृष्टिहीन', लेकिन बच्चों की जिंदगी में फैला रहे हैं शिक्षा का 'उजियारा'