Latest News Today Live Updates in Hindi : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार तड़के एक मालगाड़ी के 20 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-टाटानगर खंड के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित। पल पल की जानकारी...
03:42 PM, 9th Aug
जैतपुरा में 8 की मौत : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश के बीच जैतपुर के हरिनगर में मोहन बाबा मंदिर के पास दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि पुलिस दल के साथ दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।
10:09 AM, 9th Aug
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल के पास शनिवार तड़के एक मालगाड़ी के 20 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल-टाटानगर खंड के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
09:32 AM, 9th Aug
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों के साथ रातभर हुई गोलीबारी में 2 जवान शहीद।
07:41 AM, 9th Aug
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक अगले शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025 को अलास्का में होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।
07:40 AM, 9th Aug
दिल्ली में भारी बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत। तेज बारिश की वजह से आईटीओ, सीपी सर्कल, पंचकुइया रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।
07:39 AM, 9th Aug
देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।