सम्बंधित जानकारी
- अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, ED की अर्जी पर कोर्ट ने कहा- 17 जनवरी तक पेश हों
- दिल्ली के इस यूट्यूबर को क्यों उठा ले गई पंजाब पुलिस, इस गिरफ्तारी में क्या है केजरीवाल कनेक्शन?
- मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, जबलपुर महापौर भाजपा मेंं शामिल, राम मंदिर पर पार्टी से स्टैंड से थे नाराज
- मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, जबलपुर महापौर जगत बहादुर भाजपा में शामिल
- ओडिशा में BJP-BJD के गठजोड़ को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?
AAP ने ED के छापे को केजरीवाल पर हमला करार दिया, भाजपा ने पूछा- आपके तीन नेता क्यों हैं जेल में
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं की आलोचना करते हुए उनसे पूछा कि उनके तीन शीर्ष नेता भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में क्यों हैं और उन्हें जमानत क्यों नहीं मिल रही है।
इससे पहले दिन में, आतिशी सहित आप नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार और पार्टी के कोषाध्यक्ष एनडी गुप्ता के परिसरों पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी उनकी छवि खराब करने के लिए तथा राजनीतिक तौर पर मुख्यमंत्री को कुचलने के लिए उन पर किया गया हमला था।
जल मंत्री आतिशी पर निशाना साधते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप नेता अपनी सरकार के घोटालों का बचाव करने में घंटों बिताती हैं।
दिल्ली भाजपा प्रमुख ने कहा कि अगर वे उतना ही समय अपने प्रशासनिक कर्तव्यों पर बिताएं, तो शहर में जल आपूर्ति और सीवरेज उपचार बेहतर हो सकता है।
उन्होंने कहा कि आप अपने नेताओं सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह का भी तब बचाव करती थी जब जांच एजेंसियां उनके परिसरों पर छापेमारी करती थीं।
उन्होंने कहा कि आप नेता तब कहते थे कि छापेमारी में कुछ नहीं मिला, लेकिन तीनों नेता - पूर्व मंत्री जैन एवं सिसोदिया तथा सांसद संजय सिंह - को गिरफ्तारी के बाद लंबे समय तक जमानत नहीं मिली है।
भाजपा नेता ने कहा कि ईडी खुलासा करेगी कि उसे मंगलवार की छापेमारी के दौरान क्या मिला। उन्होंने कहा कि आप नेता अब दिल्ली की जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते। भाषा
