• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 3 march 2025 live update
Last Updated : सोमवार, 3 मार्च 2025 (14:42 IST)

हाईकोर्ट पहुंचीं पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच, 4 मार्च तक राहत

LIVE: हाईकोर्ट पहुंचीं पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच, 4 मार्च तक राहत - Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 3 march 2025 live update
Latest News Today Live Updates in Hindi: शेयर बाजार धोखाधड़ी मामले में बंबई हाईकोर्ट पहुंची सेबी प्रमुख माधवी पुरी बुच। मंगलवार को होगी कोर्ट में सुनवाई, तब तक एसीबी कार्रवाई नहीं करेगी। पल पल की जानकारी... 


02:41 PM, 3rd Mar
पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने उनके किसी भी कार्यक्रम के प्रसारण पर अगले आदेश तक रोक लगाने वाले आदेश में संशोधन का अनुरोध करने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कहा कि यह उनकी आजीविका का एकमात्र स्रोत है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रणवीर इलाहाबादिया की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में की गई उनकी टिप्पणी अश्लील और अनुचित है।

12:27 PM, 3rd Mar
-पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और 5 अन्य ने शेयर बाजार धोखाधड़ी के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश को रद्द करने का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। बंबई उच्च न्यायालय पूर्व सेबी प्रमुख व अन्य की याचिकाओं पर 4 मार्च को सुनवाई करेगा; एसीबी तब तक विशेष अदालत के आदेश पर कार्रवाई नहीं करेगा।
-कैग हेल्थ रिपोर्ट पर चर्चा से पहले दिल्ली विधानसभा में हंगामा। आप विधायकों ने सदन में की नारेबाजी। 
-बिहार विधानसभा में बजट से पहले विपक्षी दलों ने किया भारी हंगामा। वेल में की नारेबाजी। 
 

10:49 AM, 3rd Mar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गिर के जंगल में लायन सफारी का आनंद लिया।

09:49 AM, 3rd Mar
हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड सचिन को किया गिरफ्तार। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। 

09:48 AM, 3rd Mar
अभिनेता एड्रियन ब्रॉडी को ‘द ब्रूटलिस्ट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री मिकी मैडिसन को ‘अनोरा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। अभिनेत्री ज़ो सलदाना ने 97वें अकादमी पुरस्कार समारोह में ‘एमिलिया पेरेज़’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और किरेन कल्किन ने ‘द रियल पेन’ में दमदार भूमिका निभाकर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर जीता।
 
दिल्ली में बनी लघु फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ ‘लाइव एक्शन शॉर्ट’ फिल्म श्रेणी में पुरस्कार हासिल नहीं कर पाई। इस श्रेणी में डच भाषा की फिल्म को पुरस्कृत किया गया है।

08:49 AM, 3rd Mar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर देशवासियों से पृथ्वी पर मौजूद अतुलनीय जैव विविधता की रक्षा और उसके संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया। विश्व वन्यजीव दिवस पहली बार 2014 को मनाया गया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के जीव-जन्तुओं का संरक्षण सुनिश्चित करना है।
 
मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'आइए, आज विश्व वन्य जीव दिवस पर हम अपने ग्रह की अतुलनीय जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। हर प्रजाति एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है-आइए, भावी पीढ़ियों के लिए उनके भविष्य की रक्षा करें!'

07:43 AM, 3rd Mar
हिमानी नरवाल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता। पुलिस ने महिला कांग्रेस नेता की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। 1 मार्च को रोहतक में हाईवे के पास सूटकेस में मिला था हिमानी का शव।

07:38 AM, 3rd Mar
-बिहार में नीतीश कुमार सरकार का आखिरी बजट आज। वित्तमंत्री सम्राट चौधरी आज पेश करेंगे बजट। 
-पीएम मोदी करेंगे NBWL बैठक की अध्यक्षता। वे आज गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी का भी आनंद लेंगे।