Latest News Today Live Updates in Hindi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा- दिल्ली में अगर हमें सीटें नहीं मिली तो क्या है, हमें प्रधानमंत्री मोदी ने इतना बड़ा पद दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को हमारी पार्टी का पूरा समर्थन रहेगा। पल-पल का अपडेट-
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। दिल्ली में अगर हमें सीटें नहीं मिली तो क्या है, हमें प्रधानमंत्री मोदी ने इतना बड़ा पद दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को हमारी पार्टी का पूरा समर्थन रहेगा।
प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान 2 सिलेंडर ब्लास्ट की घटना की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) ने ली है। संगठन ने इसे लेकर कुछ मीडिया संस्थानों को ई-मेल भेजी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रविवार को महाकुंभ को मेला क्षेत्र में गीता गोरखपुर के कैंप में आग लग गई थी।
03:37 PM, 21st Jan
चाकू से किए गए हमले में घायल हुए अभिनेता सैफ अली खान को पांच दिन बाद लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिली। घुसपैठिए ने 15 जनवरी की रात को अभिनेता (54) पर कई बार चाकू से वार किया था। उन्हें कई जगह चोट आई थी, जिसके कारण अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई थी।
03:35 PM, 21st Jan
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करना सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की जिम्मेदारी है और उन्होंने मालदा जिले के लोगों से आग्रह किया कि अगर कोई समस्या है तो वे सीमावर्ती इलाकों में जाने से बचें।
मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी 18 जनवरी को मालदा जिले में बीएसएफ चौकी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद आई है। दोनों देशों के किसानों के बीच विवाद झड़प में तब्दील हो गया था।
-दिल्ली में जरूरतमंदों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का वादा।
-Auto रिक्शा चालकों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख रुपए का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा एवं वाहन बीमा और उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति।
10:45 AM, 21st Jan
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। इसी अभियान के दौरान सोमवार को मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली मारी गई थीं और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था।
08:31 AM, 21st Jan
उत्तर प्रदेश के शामली में एनकाउंटर में पुलिस ने मुस्तफा गैंग के एक लाख के इनामी अरशद और उसके तीन साथियों को ढेर कर दिया। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों की गोली लगने से इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल हो गए, उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
07:46 AM, 21st Jan
-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस जलवायु संधि से हटने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
-बाइडन प्रशासन के 78 फैसलों को ट्रंप ने किया रद्द।
-ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरिना में गाजा में बंधक बनाए गए इजरायली बंधकों के परिवारों से मुलाकात की।
-ताइवान के दक्षिणी इलाके में सोमवार की रात 6.4 की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की वजह से 15 व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गए।
07:46 AM, 21st Jan
-सैफ अली खान हमला मामले में आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के साथ पुलिस ने क्राइम सीन को रीक्रिएट किया।
-आज दोपहर लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सैफ अली खान। हमले के बाद से अस्पताल में हैं भर्ती।
-दिल्ली, प्रयागराज, अयोध्या समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर जारी।