मंगलवार, 18 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 18 march 2025 live update
Last Updated : मंगलवार, 18 मार्च 2025 (12:09 IST)

नागपुर हिंसा पर महाराष्‍ट्र विधानसभा में क्या बोले CM फडणवीस?

LIVE: नागपुर हिंसा पर महाराष्‍ट्र विधानसभा में क्या बोले CM फडणवीस? - Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 18 march 2025 live update
Latest News Today Live Updates in Hindi: औरंगजेब की कब्र को लेकर महाराष्ट्र में चल रहा विवाद सोमवार को हिंसक हो गया। नागपुर में लोगों ने पुलिस पर किया पथराव। हिंसा के बाद नागपुर में हिंसाग्रस्त इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। नागपुर हिंसा पर महाराष्‍ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान भी दिया। पल पल की जानकारी... 


12:07 PM, 18th Mar
नागपुर हिंसा पर महाराष्‍ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान, कल नागपुर में 3 घटनाएं घटी। हिंसा में घरों को चुनकर निशाना बनाया गया। डीसीपी पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ। पुलिस ने दंगाइयों के खिलाफ बल प्रयोग किया। हिंसा पर पूरी तरह काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि महाराष्‍ट्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकारी नहीं है। 

11:41 AM, 18th Mar
अंतरिक्ष में फंसे नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ‘स्पेसएक्स’ का यान धरती के लिए रवाना हो गया है। यान तड़के ही ‘अनडॉक’ (अंतरिक्ष स्टेशन से अलग) हो गया और अगर मौसम अनुकूल रहता है तो शाम तक इसके फ्लोरिडा के तट पर उतरने की संभावना है।

11:33 AM, 18th Mar
-नागपुर हिंसा पर बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, पुलिस पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हिंसा के पीछे साजिश।
-औरंगजेब के नाम महाराष्‍ट्र में आज भी संग्राम, शिवसेना एकनाथ शिंदे के विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन। औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग। 

09:11 AM, 18th Mar
नागपुर सेंट्रल से भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र हंसपुरी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मैं आज सुबह-सुबह यहां पहुंचा। यह घटना पहले से ही तय किया गया था। कल सुबह एक आंदोलन के बाद गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में घटना घटी, फिर सब कुछ सामान्य रहा। शाम में भीड़ सिर्फ हिंदुओं के घरों और दुकानों में प्रवेश किया।
 
दटके ने कहा कि पहले सभी कैमरे तोड़ दिए गए और फिर हथियारों के साथ हिंसा की गई। ये सब पहले से तय दिख रहा है। मैंने सीपी (पुलिस आयुक्त) से बात की, यह एक संवेदनशील क्षेत्र है। मैं सीएम से भी बात करूंगा। अपराधियों की तस्वीरें डीवीआर में हैं। हम ये सभी चीज पुलिस को देंगे। मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कल पुलिस हिंदू नागरिकों के साथ खड़ी नहीं थी।

08:04 AM, 18th Mar
नागपुर हिंसा पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र नागपुर के महल इलाके में दंगा भड़का है। नागपुर 300 साल पुराना शहर है और इन 300 सालों के इतिहास में नागपुर में कभी दंगा नहीं हुआ। हम सभी को पूछना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों बनी। केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है। अगर VHP और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, तो क्या सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की? कांग्रेस पार्टी और हम सभी नागपुर के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।

07:40 AM, 18th Mar
-नागपुर में दूसरे दिन भी भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात। ALSO READ: नागपुर में कैसे भड़की हिंसा, कौन थे पथराव और आगजनी करने वाले दंगाई, जानिए 10 बड़ी बातें

07:36 AM, 18th Mar
-महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर गरमाई सियासत। नागपुर में हिंसा, डीसीपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल। दंगाइयों ने चार गाड़ियों में आग लगा दी और दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। अब तक 40 हिरासत में। 
-नागपुर के नंदनवन, यशोधरा नगर, पचपावली, शांतिनगर, इमामवाड़ा, सक्करदरा समेत 10 इलाके में कर्फ्यू। 
-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाने रखने की अपील की।