शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 99 officials transferred from Tihar to other Delhi jails
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 मई 2023 (21:13 IST)

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद तिहाड़ जेल का बड़ा एक्शन, 99 अफसरों के तबादले

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद तिहाड़ जेल का बड़ा एक्शन, 99 अफसरों के तबादले - 99 officials transferred from Tihar to other Delhi jails
नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के 90 से अधिक अधिकारियों का गुरुवार को तबादला कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि तिहाड़ जेल के अंदर की गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की एक कथित प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों द्वारा हत्या किए जाने के बाद बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
 
एक अधिकारी के मुताबिक महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल ने सहायक अधीक्षक, उपाधीक्षक, प्रधान वार्डर और वार्डर सहित 99 अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए हैं। आगामी कुछ दिनों में और अधिक अधिकारियों के तबादले होने का अनुमान है।
 
तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ताजपुरिया हत्याकांड को प्रशासन ने गंभीरता से लिया था। इसके परिणामस्वरूप चीजों को सुव्यवस्थित करने और जमीनी स्तर पर बदलाव की आवश्यकता भी महसूस की गयी।
 
जेल अधिकारी ने कहा कि यह कदम एक मजबूत संदेश देने के लिए उठाया गया है कि कर्तव्यों का पालन करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि ताजपुरिया पर पिछले सप्ताह उच्च सुरक्षा वाली जेल के अंदर कथित रूप से गोगी गिरोह के चार सदस्यों ने हमला किया था।
 
कुछ दिनों बाद सामने आए एक वीडियो फुटेज में गोगी गिरोह के सदस्य सुरक्षाकर्मियों के सामने ताजपुरिया पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले UddhavThackeray, शिंदे-फडणवीस भी दें इस्तीफा