• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Gangster Tillu Tajpuriya Killed in Tihar Jail
Written By
Last Updated : मंगलवार, 2 मई 2023 (09:58 IST)

तिहाड़ जेल में गैगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

तिहाड़ जेल में गैगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या - Gangster Tillu Tajpuriya Killed in Tihar Jail
Gangster Tillu Tajpuriya Killed in Tihar Jail : दिल्ली की रोहिणी अदालत में गोलीबारी की घटना के आरोपी टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में आज सुबह उसके प्रतिद्वंद्वियों ने हमला कर हत्या कर दी।

जेेल अधिकारियों के मुताबिक घटना सुबह करीब 6:30 बजे घटी। विरोधियों के हमले के बाद ताजपुरिया को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
टिल्लू को अति सुरक्षा वाले तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 9 में रखा गया था। बताया जा रहा है कि योगेश टुंडा नामक कैदी ने टिल्लू पर रॉड से हमला कर‍ दिया।
 
टिल्लू ताजपुरिया दिल्ली का एक कुख्‍यात गैंगस्टर था। गोगी गैंग से उसकी दुश्मनी थी और कहा जाता है कि गैंगस्टर गोगी की हत्या के पीछे भी टिल्लू का हाथ था। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी टिल्लू की दुश्मन बन गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार उसे धमकियां दी थी।