Bhai Dooj
✕

8वें वेतन आयोग के गठन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन किया जाता है

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (17:49 IST)
8th Pay Commission : सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) में कहा कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन के लिए उसे 2 अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन वर्तमान में आयोग के गठन का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

ALSO READ: लोकसभा में किस बात को लेकर भिड़ गए रवनीत और चन्नी
 
जून 2024 में 2 अभ्यावेदन प्राप्त हुए : उन्होंने कहा कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन के लिए जून 2024 में 2 अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव (आयोग के गठन का) विचाराधीन नहीं है। 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 को लागू किया जाना है।

ALSO READ: सभापति ने पुकारा जया अमिताभ बच्चन, भड़क गईं सपा सांसद, कहा- जया बच्चन काफी नहीं है क्या?
 
आमतौर पर सरकारी कर्मचारियों के वेतन में संशोधन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हर 10 साल में वेतन आयोग का गठन किया जाता है। 7वें वेतन आयोग का गठन फरवरी 2014 में किया गया था। इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू की गईं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख