suvichar
✕

इंदौर में कचरे से बनेगी 6 मेगावॉट बिजली, 200 करोड़ की लागत से स्थापित होगा संयंत्र

500 टन कचरे का प्रतिदिन होगा निपटारा

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (17:43 IST)
6 MW electricity from waste in Indore : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कचरे से बिजली (electricity) बनाने के लिए करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से नया संयंत्र स्थापित किया जाएगा। शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava) की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मंगलवार को पेश नगर निगम के बजट में इस आशय का प्रावधान किया गया।

ALSO READ: अमित शाह ने इंदौर को दी बधाई, पौधारोपण का बना विश्व रिकॉर्ड
 
भार्गव ने कहा कि कचरे को ऊर्जा में बदलने की प्राथमिकता के तहत हमारी लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से नया संयंत्र स्थापित करने की योजना है। यह संयंत्र पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र से न केवल हर रोज 500 टन कचरे का निपटारा होगा, बल्कि 6 मेगावॉट बिजली का उत्पादन भी किया जाएगा।

ALSO READ: PM मोदी ने ‘मन की बात’ में किया इंदौर का जिक्र, किस अभियान की तारीफ की
 
8,302.26 करोड़ रुपए की आय का अनुमान : महापौर ने नगर निगम द्वारा जारी वित्तीय वर्ष में 8,232.26 करोड़ रुपए के अनुमानित खर्च का बजट पेश किया कि जिसमें शहरी निकाय को अलग-अलग स्रोतों से 8,302.26 करोड़ रुपए की आय का अनुमान लगाया गया है।

ALSO READ: MP Indore: बारिश के मौसम में इंदौर के आसपास घूमने के लिए इन खास जगहों पर जाना न भूलें
 
शहर के 150 प्रमुख चौराहों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा : उन्होंने बजट भाषण में यह भी बताया कि शहर में वायु और ध्वनि प्रदूषण से निपटने के लिए 19 ट्रैफिक सिग्नलों की पहचान की गई है, जहां वाहन चालकों से आग्रह किया जाएगा कि वे लाल बत्ती के हरी होने तक अपनी गाड़ियों के इंजन बंद रखें। बजट में शहर के 150 प्रमुख चौराहों पर नागरिकों के लिए मुफ्त वाई-फाई की सुविधा का भी प्रावधान किया गया है।
 
बजट सत्र के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस के पार्षद काले कपड़े पहनकर सदन में आए और नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ तख्तियां लहराते हुए जमकर हंगामा किया। इस पर सभापति मुन्नालाल यादव ने उन्हें दिनभर के लिए सदन से निष्कासित कर दिया।
 
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि नगर निगम में ड्रेनेज लाइन, सड़कों और सामुदायिक भवनों के निर्माण में बड़े-बड़े घोटाले सामने आ चुके हैं, लेकिन वास्तविक आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बजट के जरिए स्थानीय करों में वृद्धि कर दी गई है और इसे वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस का पार्षद दल आमरण अनशन पर बैठेगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख