Govardhan puja
✕

हिमस्खलन में लापता हुए 5 और शव बरामद, खोज अभियान में बाधा बना खराब मौसम

Updated: सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (13:44 IST)
उत्तरकाशी (उत्तराखंड), उत्तराखंड में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास हुए हिमस्खलन में मारे गए 5 और लोगों के शव सोमवार को मातली में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के शिविर में लाए गए।

हालांकि लगातार हिमपात की वजह से 2 लापता पर्वतारोहियों का पता लगाने के प्रयास में दिक्‍कतें आ रही हैं। उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला ने बताया कि सोमवार को 5 और शव मिलने के साथ ही घटनास्थल से अभी तक निकाले गए शवों की संख्या 26 हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘एक शव अब भी समिट कैम्प में है जबकि दो लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी है।’ गौरतलब है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के 29 पर्वतारोही चढ़ाई के बाद लौटते समय चार अक्टूबर को 17 हजार फुट की ऊंचाई पर द्रौपदी का डांडा-द्वितीय चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। उसी दिन राज्य आपदा राहत बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सेना और भारतीय वायु सेना ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया था जो अब भी चल रहा है।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, ‘हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में लगातार हिमपात से खोज अभियान बाधित हो रहा है, लेकिन खराब मौसम के बावजूद दो लापता पर्वतारोहियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। हमें जल्द ही अभियान खत्म होने की उम्मीद है।’

Edited: By Navin Rangiyal/ Bhasha 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख