dharma sangrah

लश्कर के 5 मददगार पकड़े गए, गोला-बारूद भी बरामद

Updated: शनिवार, 16 मई 2020 (12:16 IST)
जम्मू। बडगाम में सुरक्षाबलों को आतंकियों के मददगारों के छिपे होने की सूचना मिली। आनन-फानन में जवानों की संयुक्त टीम ने इन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान लश्कर के 5 मददगार पकड़े गए।
 
इस ऑपरेशन को बडगाम पुलिस, 53 आरआर और सीआरपीएफ की 153वीं बटालियन ने अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में आतंकियों का एक शीर्ष मददगार जहूर वानी भी गिरफ्तार किया गया है। उसके खुलासे पर एक और आतंकी ठिकाने का भी पता चला है। इसका इस्तेमाल आतंकवादियों ने शरण लेने के लिए किया था। ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। 
 
सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि पकड़े गए लश्कर के मददगार आतंकियों को खाद्य सामग्री व रहने का स्थान मुहैया कराते थे और साथ ही ये आतंकियों के लिए रेकी भी करते थे।

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख