dharma sangrah
✕

औरैया हादसे पर बोलीं प्रियंका, क्या सरकार का काम सिर्फ बयानबाजी करना भर रह गया है?

Updated: शनिवार, 16 मई 2020 (12:05 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरप्रदेश के औरैया जिले में सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत पर शनिवार को दुख प्रकट करते हुए सवाल किया कि क्या सरकार का काम सिर्फ बयानबाजी करना भर रह गया है।
ALSO READ: औरैया हादसे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज, पुलिस पर गिरी गाज
पार्टी की उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया कि औरैया की हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर यह प्रश्न खड़ा कर दिया है कि आखिर सरकार क्या सोचकर इन मजदूरों के घर जाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है? प्रदेश के अंदर मजदूरों को ले जाने के लिए बसें क्यों नहीं चलाई जा रही हैं?
 
उन्होंने आरोप लगाया कि या तो सरकार को कुछ दिख नहीं रहा या वह सबकुछ देखकर अनजान बनी हुई है। क्या सरकार का काम सिर्फ बयानबाजी करना रह गया है?
ALSO READ: औरैया हादसे पर योगी सख्‍त, अखिलेश बोले- ऐसे हादसे हत्या
गौरतलब है कि औरैया जिले में शनिवार तड़के एक ट्रक और एक डीसीएम मेटाडोर (ट्रक से छोटा वाहन) की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य मजदूर घायल हो गए। दोनों वाहनों में प्रवासी मजदूर थे और दुर्घटना तब हुई, जब सड़क किनारे खड़ी मेटाडोर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 14 मजदूरों को इटावा जिले के सैफई स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख