Hanuman Chalisa
✕

18 महीनों में 5 बड़े आतंकी हमले, 19 सैनिक और 7 नागरिक मारे जा चुके हैं राजौरी-पुंछ में

Updated: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (15:33 IST)
Poonch Terrorist attack : LOC से सटे जुड़वा जिले राजौरी व पुंछ दूसरा कश्मीर बन गए हैं। इन दोनों जिलों में पिछले 18 महीनों में हुए पांच बड़े आतंकी हमलों और आधा दर्जन बम धमाकों में 19 सैनिक शहीद हो चुके हैं तथा 7 हिन्दुओं की हत्याएं की जा चुकी हैं। इन सभी घटनाओं में शामिल सभी आतंकी फिलहाल गिरफ्त से बाहर हैं। इन 5 भयानक हमलों में कल का हमला भी सबसे भयानक माना जा सकता था जिसमें राष्ट्रीय रायफल्स के पांच जवान इसलिए जिंद जल गए।
 
आतंकियों ने पहली बार उत्तर-पूर्व में सक्रिय आतंकियों द्वारा अपनाई जाने वाली रणनीति को अपनाते हुए सैन्य वाहन को चारों ओर से घेर कर हमला बोला था जिस कारण आतंकवाद विरोधी अभियानों में जुटे इन जवानों को जवाबी कार्रवाई का मौका ही नहीं मिला।
 
सेना प्रवक्ता ले कर्नल देवेंद्र आनंद के बकौल, कल के हमले में आतंकियों की संख्या कम से कम 4 थी जिसमें से 2 ने वाहन को रोक कर हथगोले दागे थे, दूसरे ने जवानों पर गोलियां बरसाई थीं और तीसरे ने पेट्रोल टैंक को निशाना बना गोलियां दागीं तो वाहन आग की लपटों में घिर गया। नतीजतन पांच जवानों ने दम तोड़ दिया।
 
राजौरी व पुंछ के एलओसी से सटे इन जुड़वा जिलों में यह कोई पहला आतंकी हमला नहीं था। 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटाए जाने के बाद आतंकियों ने कश्मीर से इन जुड़वा जिलों की ओर रूख करते हुए पहले सुरनकोट के चमरेर इलाके में 11 अक्तूबर 2020 को पांच सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले के 5 दिनों के बाद इसी आतंकी गुट ने पुंछ के भट्टा दुराईं इलाके में सैनिकों पर एक और घात लगा कर हमला किया तो 4 सैनिक शहीद हो गए। दोनों हमलों में शहीद होने वालों में दो सैनिक अधिकारी भी शामिल थे।
 
करीब 10 महीनों की शांति के उपरांत आतंकियों ने फिर से राजौरी के दरहाल में सैनिकों पर हमला बोला तो पांच जवान शहीद हो गए। हालांकि सेना अभी तक इन हमलों में शामिल आतंकियों को न ही पकड़ पाई है और न मार गिराया जा सका है। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह एक ही गुट का काम था। जिसने फिर से इस साल के पहले महीने की पहली तारीख को ढांगरी में 7 हिन्दुओं को मौत के घाट उतार दिया था।
 
ऐसा भी नहीं है कि आतंकियों ने इन 18 महीनों में सिर्फ इन हमलों से ही अपनी उपस्थिति दर्शाई हो बल्कि वे इस साल के पिछले 2 महीनों के भीतर करीब आधा दर्जन बम विस्फोट कर दोनों ही जिलों को दहला चुके हैं। यह भी सच है कि 18 महीनों से आतंकी हाथ नहीं आए हैं जिनकी तलाश को कल से सैंकड़ों सैनिकों को उतारा गया है। जबकि यह भी एक कड़वी सच्चाई है कि 16 अक्टूबर 2021 को भट्टा दुर्राइं में ही 15 दिनों तक आतंकी सैनिकों को छकाते रहे हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख