Hanuman Chalisa

live: अरविन्द केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, शुगर लेवल गिरा

बुधवार, 27 मार्च 2024 (14:26 IST)
27 march updates : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र समेत इन खबरों पर आज सबकी नजर... पल पल की जानकारी...


02:26 PM, 27th Mar
-मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने अंतरिम राहत देने के मुद्दे पर जवाब दाखिल करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय से समय मांगा है।

-केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने के लिए भारत ने दिल्ली में अमेरिकी मिशन के कार्यवाहक उपप्रमुख को तलब किया।

02:15 PM, 27th Mar
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की ईडी कस्टडी में तबीयत बिगड़ गई है। उनका शुगर लेबल लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। बताया जा रहा है कि उनका शुगर लेबल 46 तक आ गया था। 

12:19 PM, 27th Mar
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, 'कल शाम मैंने अरविंद जी से जेल में मुलाकात की। दो दिन पहले उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को संदेश भेजा था कि पानी और सीवर की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस बात पर केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री पर केस कर दिया, क्या वे दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं?
 
अरविंद जी ने मुझसे कहा इस शराब घोटाले की जांच में ED ने पिछले दो साल में 250 से ज़्यादा छापेमारी की अभी तक किसी भी छापेमारी में पैसा बरामद नहीं हुए। अरविंद जी ने कहा है कि इसका खुलासा वे 28 मार्च को अदालत में करेंगे। वे इसका सबूत भी देंगे। अरविंद जी ने कहा है कि मेरा शरीर जेल में है लेकिन मेरी आत्मा आप सबके बीच है।

11:05 AM, 27th Mar
दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ दायर अर्जी पर सुनवाई कुछ देर के लिए टल गई।
वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा, आबकारी नीति से जुड़े मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के ‘ज्वलंत मुद्दों’ पर तत्काल निर्णय की आवश्यकता है।
ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा, आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया जाए।

11:02 AM, 27th Mar
लोकसभा चुनाव में पहले चरण के तहत 102 सीटों पर आज नामांकन का आखिरी दिन। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी समेत कई दिग्गज भरेंगे नामांकन। सभी की नजरें पीलीभीत से भाजपा सांसद वरूण गांधी पर टिकी हुई है। हालांकि भाजपा को भरोसा है कि वह पार्टी के साथ ही रहेंगे।
ALSO READ: क्या पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी, फैसला आज

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

UP के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के पीजी डिप्लोमा की मान्यता उच्च स्तर की

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

दतिया उपचुनाव : भारत सिंह कुशवाह बोले- विकास के दम पर जीतेंगे, भाजपा को मिल रहा बड़ा समर्थन

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा 13 साल का अमिताभ, बोला- ताऊ ने मकान पर लगाया ताला, जांच में सामने आई हकीकत

अगला लेख