biodatamaker

Live Update : NEET पर घमासान, दिल्ली से जम्मू तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा

Published: शुक्रवार, 21 जून 2024 (12:24 IST)
live update : NEET परीक्षा पर देश में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर देश के कई शहरों में प्रदर्शन किया। पल पल की जानकारी...


12:11 PM, 21st Jun
-NEET धांधली मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली, लखनऊ और जयपुर समेत कई स्थानों पर किया प्रदर्शन। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार।
-जम्मू में भी कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। नीट परीक्षा रद्द करने की मांग।
-पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव के PS प्रीतम से शनिवार को पूछताछ। 

10:59 AM, 21st Jun
-प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने सुनवाई तक केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी।
-प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने धन शोधन मामले में केजरीवाल को जमानत देने के अधीनस्थ न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी।
-केजरीवाल को गुरुवार को ही 1 लाख रुपए के मुचलके पर जमानत मिली थी। उन्हें आज जेल से रिहा किया जाना था।
 

08:05 AM, 21st Jun
-SKICC में योग कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। पहले यह कार्यक्रम डल झील पर होना था लेकिन बारिश की वजह से इसमें बदलाव किया गया।
-प्रधानमंत्री ने कहा कि योग से शरीर को शक्ति मिलती है।
-योग करने वालों की संख्‍या बढ़ रही है।
-इसी साल भारत में फ्रांस की 101 साल की महिला योग टीचर को पद्मश्री अवार्ड दिया गया है। वह कभी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने योग प्रचार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।
 

07:52 AM, 21st Jun
-योग दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, कश्मीर की धरती से इंटरनेशनल योग दिवस की बधाई।
-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है, श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं। 
-मैं देश के सभी लोगों को, दुनिया के कोने-कोने में योग कर रहे लोगों को कश्मीर की धरती से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता।
-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर चुका है।
-2014 में मैंने UN में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था।
-भारत के इस प्रस्ताव का 177 देशों ने समर्थन किया था और ये अपने आप में एक रिकॉर्ड था, तब से योग दिवस लगातार नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है।

07:19 AM, 21st Jun
-डल झील पर योग करेंगे मोदी। श्रीनगर में बारिश की वजह से लेट हुआ कार्यक्रम।
-बारिश थमने के बाद डल झील पर ही योग करेंगे नरेंद्र मोदी।
-हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी और गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी किया योग।

07:18 AM, 21st Jun
-मथुरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया योग। नागपुर में नितिन गडकरी ने किया योग।
-स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
-भोपाल में बारिश की वजह से मुख्‍य कार्यक्रम स्थगित हुआ।
-आईएनएस तरकश और आईएनएस विक्रमादित्य पर भी योग किया गया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

Teachers Day 2026 : ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ से गुरु को नमन, यूपी में लखनऊ से गोरखपुर तक होगा खास पौधरोपण अभियान

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

अगला लेख