शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 18 indians board hong kong vessel kidnapped off nigerian coast
Written By
Last Updated : गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (08:24 IST)

समुद्री डाकुओं ने हांगकांग के झंडे वाले जहाज का किया अपहरण, 18 भारतीय भी थे सवार

समुद्री डाकुओं ने हांगकांग के झंडे वाले जहाज का किया अपहरण, 18 भारतीय भी थे सवार - 18 indians board hong kong vessel kidnapped off nigerian coast
नई दिल्‍ली। हांगकांग के झंडे वाले जहाज का नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया। खबरों के मुताबिक इस जहाज में 18 भारतीय भी सवार थे।
 
समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली वैश्विक एजेंसी की जानकारी के अनुसार सभी अपहृत भारतीय सुरक्षित हैं। अपहरण किए गए नागरिकों में एक तुर्की का नागरिक भी है।
खबरों के अनुसार नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने घटना की जानकारी मिलने के बाद अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क साधा है। खबरों के अनुसार मंगलवार को समुद्री डाकुओं ने जहाज का अपहरण कर लिया। इसमें 18 भारतीयों के अलावा एक तुर्की का नागरिक सवार था।
 
नाइजीरियाई तट के पास से गुजरते समय 3 दिसंबर की शाम को हांगकांग के झंडे वाले ‘वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन’ पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया था। (Symbolic photo)
ये भी पढ़ें
CAB : नागरिक संशोधन बिल पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- भारत को इसराइल बनाना चाहती है सरकार