शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. बड़ा हादसा, दिल्ली में फिल्मीस्तान इलाके में आग लगने से 35 लोगों की मौत
Written By
Last Updated : रविवार, 8 दिसंबर 2019 (10:55 IST)

बड़ा हादसा, दिल्ली में फिल्मिस्तान इलाके में आग लगने से 43 लोगों की मौत

Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली में आज तड़के आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। यहां फिल्मिस्तान इलाके में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक अनाज मंडी में फैक्टिरियों में आग लगने के कारण यह हादसा हो गया।
 
मौके पर करीब दमकल की करीब 30 गाड़ियां आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है। खबरों के मुताबिक बैग की फैक्टरियों में यह आग लग गई। आग में फंसे 50 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया।
खबरों के अनुसार जब आग लगी तो यह सो रहे थे। बताया जा रहा है तीन छोटी-छोटी फैक्टरियों में यह आग लगी। लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
 
उन्होंने बताया कि मकान में फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल एवं हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया है।

दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अनाज मंत्री में हुए इस दर्दनाक हादसे पर दु:ख जताया। बचाव कार्य जारी है और दमकलकर्मी लोगों को बचाने की सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रहे हैं।