Govardhan puja
✕

भूपेंद्र पटेल बने गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता (live updates)

Updated: शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (13:13 IST)
नई दिल्ली। कमजोर हुआ चक्रवात मैंडूस, तूफान की वजह से  आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश, कई स्थानों पर पेड़ गिरे, बिजली गुल। गुजरात में भाजपा विधायक दल की बैठक, हिमाचल में सीएम के नाम पर सस्पेंस बरकरार, दिल्ली में सियासी ड्रामा समेत इन खबरों पर 10 दिसंबर, शनिवार को रहेगी सबकी नजर।

-भूपेंद्र पटेल बने गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता। राज्यपाल से मिलकर करेंगे सरकार बनाने का दावा।
-तमिलनाडु तट पार करने के बाद कमजोर हुआ चक्रवात ‘मैंडूस’।
-तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से 4 लोगों की मौत, 151 घर क्षतिग्रस्त। 98 जानवर मारे गए तथा 400 पेड़ उखड़ गए।
-चक्रवात की वजह से भारी बारिश, चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में काफी असर पड़ा है जिससे कई पेड़ उखड़ गए।
-चेन्नई के टी नगर क्षेत्र में एक दीवार गिरने से 3 कारे क्षतिग्रस्त।
<

#CycloneMandous aftermath | A wall collapsed in T Nagar area of Chennai and caused serious damage to three cars that were parked near it. Nobody was present in the cars at the time of the incident.#TamilNadu pic.twitter.com/oxoeAhcHlJ

— ANI (@ANI) December 10, 2022 >-वृहद चेन्नई निगम समेत विभिन्न निकाय एजेंसी गिरे हुए पेड़ों को हटाने में लगी रहीं। शहर में तथा आसपास के इलाकों में बिजली अभी गुल है।
-चक्रवात के कारण आज सुबह कुछ देर के लिए हवाई अड्डे के रनवे को बंद कर दिया गया। चेन्नई से रवाना होने वाली 9 उड़ानों को रद्द किया गया जबकि यहां आने वाली 21 उड़ानों का मार्ग दूसरे शहरों की ओर परिवर्तित किया गया।
-10 दिसंबर को दोपहर तक पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा तथा धीरे-धीरे कमजोर होकर दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा।
-गुजरात में भाजपा विधायक दल की बैठक, भूपेंद्र पटेल चुने जाएंगे विधायक दल के नेता।
-दिल्ली में सियासी ड्रामा, AAP में शामिल होने के बाद 2 कांग्रेसी पार्षदों समेत 3 नेताओं की घर वापसी।
-हिमाचल प्रदेश में सीएम पर सस्पेंस बरकरार, सीएम बनने तक शिमला में ही रुकेंगे पर्यवेक्षक। आज आलाकमान को सौपेंगे रिपोर्ट। 13 दिसंबर तक हो सकता है फैसला।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख