• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: मुजफ्फरनगर , रविवार, 29 दिसंबर 2013 (15:30 IST)

लालू बोले, राहुल के सामने कुछ नहीं हैं मोदी-केजरीवाल

लालू बोले, राहुल के सामने कुछ नहीं हैं मोदी-केजरीवाल -
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में दंगा पीड़ितों के राहत शिविरों का दौरा करने आए राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी और अरविंद केजरीवाल कांग्रेस उपाध्यक्ष के सामने कुछ भी नहीं हैं।
FILE

लालू प्रसाद ने यहां साम्प्रदायिक हिंसा के लिए भाजपा और सपा को दोषी ठहराते हुए कहा कि उनका दल लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा।

अगले पन्ने पर... किसने बैठाया केजरीवाल को चांद पर...


उन्होंने कहा कि राहुल के सामने केजरीवाल और मोदी कुछ नहीं है। आप लोगों ने केजरीवाल, मोदी को चांद पर बैठा दिया है। आप ही हैं, जिन्होंने उनका प्रचार किया है। उन्होंने अब तक किया क्या है?

शामली में गत रविवार को राहुल गांधी के दौरे के एक सप्ताह बाद यहां दौरे पर आए लालू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि शिविरों में रह रहे लोगों को अपने गांवों में लौट जाना चाहिए।

लालू ने कहा कि हम यहां पीड़ितों के आंसू पोंछने आए हैं। उन्हें अपने घर लौट जाना चाहिए। सरकार को इस कार्य में मदद करनी चाहिए। (भाषा)