• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. चीन सीमा पर भारत बढ़ाएगा ताकत?
Written By WD

चीन सीमा पर भारत बढ़ाएगा ताकत?

भारत चीन सीमा
FILE
भारत-चीन सीमा पर तनाव को देखते हुए भारतीय रक्षा मंत्रालय ने चीन सीमा पर नया सैन्य बल गठित करने का प्रस्ताव रखा है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर अनुसार चीन सीमा के लिए नए सैन्य बल की योजना पर करीब 65 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

गौरतलब है कि चीन की सेना ने बीते दो साल में पांच सौ से ज्यादा बार भारत−चीन सीमा लांघी है। राज्यसभा में गृह राज्यमंत्री एम रामचंद्रन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गृहराज्य मंत्री एम रामचंद्रन ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि चीनी सेना द्वारा 2012 में 228, 2011 में 213 और अप्रैल 2012 तक 64 बार सीमा उल्लंघन किया। उनका कहना है कि लाइन ऑफ एक्च्युअल कंट्रोल को लेकर कुछ भ्रांतियों के चलते ऐसा हुआ है।

वहीं केंद्र के मंत्री का कहना है कि चीनी सेना द्वारा किसी भी तरह के घुसपैठ की कोई घटना नहीं घटी। भारत की ओर आईटीबीपी इस सीमा की निगरानी कर रही है। (एजेंसी)