• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 28 दिसंबर 2013 (16:05 IST)

अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट बैठक का पहला फैसला

अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट बैठक का पहला फैसला -
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता संभालते ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी कैबिनेट में पहला फैसला लिया।

दिल्ली में सत्ता संभालते ही अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल ने पहली कैबिनेट बैठक ली, जिसमें फैसला लिया गया कि अधिकारियों को खास सुरक्षा नहीं दी जाएगी। किसी खास खतरे का संदेह होने पर ही अधिकारियों को खास सुरक्षा दी जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया कि मंत्री लाल बत्ती गाड़ी और वीआईपी सुरक्षा नहीं लेंगे। (वेबदुनिया न्यूज)