1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नानक जयंती
  4. गुरु नानक देव के 10 सिद्धांत

गुरु नानक देव के 10 सिद्धांत

गुरु नानक देव के 10 सिद्धांत
गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस को गुरु नानक जयंती के रूप में मनाया जाता है। जानिए गुरु नानक देव के 10 प्रमुख सिद्धांत। 


1. ईश्वर एक है।

2. सदैव एक ही ईश्वर की उपासना करो।

3. जगत का कर्ता सब जगह और सब प्राणी मात्र में मौजूद है।
FILE


4. सर्वशक्तिमान ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी का भय नहीं रहता।

5. ईमानदारी से मेहनत करके उदरपूर्ति करना चाहिए।

6. बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न किसी को सताएं।

7. सदा प्रसन्न रहना चाहिए। ईश्वर से सदा अपने को क्षमाशीलता मांगना चाहिए।


8. मेहनत और ईमानदारी से कमाई करके उसमें से जरूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए।

9. सभी स्त्री और पुरुष बराबर हैं।

10. भोजन शरीर को जिंदा रखने के लिए जरूरी है पर लोभ-लालच व संग्रहवृत्ति बुरी है।