biodatamaker
✕

शादी के बाद: भारत में नए ‘कल्‍चर’ की एंट्री… एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल डेटिंग एप्‍प!

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (17:06 IST)
अगर आप बैचलर हैं और किसी को डेट करते हैं तो इसमें कोई हैरत की बात नहीं है, लेकिन अगर आप शादी के बाद किसी से डेटिंग करते हैं तो यह वाकई चौंकाने वाली बात है। जानना हैरत से भरा और दिलचस्‍प होगा कि भारत में यह एक नया ‘कल्‍चर’ है। डेटिंग आफ्टर मैरिज। एक्‍स्‍ट्रा मेरिटल डेटिंग एप्प। और इसके लिए बकायदा एक डेटिंग एप्‍प मदद कर रहा है। नाम है ‘ग्‍लीडेन’।

दरसअल, फ्रांस की एक कंपनी ने ग्‍लीडेन नाम का यह एप्‍प बनाया है, जो शादीशुदा लोगों के लिए ऑनलाइन डेटिंग में मदद करेगा। चौंकाने वाली बात यह है कि इस एप्‍प पर पुरुषों की बजाए महिलाओं की संख्‍या ज्‍यादा है। शादी के बाद डेटिंट यानी जाहिर है कि ऐसे लोग जो अपनी शादी से ऊब गए हैं, या उनका रोमांच खत्‍म हो गया है तो वे इस एप्‍प पर अपने लिए पार्टनर ढूंढ सकते हैं। भारत में यह एप्‍प काफी लोकप्रिय हो रहा है।

एप्‍प पर महिलाएं ज्‍यादा
इस एप्‍प के बारे में एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 8 लाख लोग जुड़ चुके हैं। इसमें सबसे ज्‍यादा बेंगलुरु के पुरुष जुड़े हैं। जबकि पूरे भारत की बात करें तो इस एप्‍प पर पुरुषों से ज्‍यादा सख्‍ंया महिलाओं की है। भारत में कुल यूजर्स में से 35 प्रतिशत महिलाओं की संख्‍या है।

खास बात यह है कि एप्‍प में महिलाओं के लिए अलग से ग्रुप है। इस एप्‍प में महिलाओं को किसी तरह का चार्ज देने की जरुरत नहीं है, जबकि पुरुषों को एप्‍प से जुड़ने के लिए तय चार्ज देना होता है।

सबसे ज्‍यादा ये लोग ढूंढ रहे पार्टनर
रिपोर्ट में बताया गया कि अब तक एप्‍प से 34 से 49 साल के लोग ज्‍यादा जुड़ रहे हैं। एप्‍प में शामिल होने के लिए यूजर को अपने बच्‍चों की संख्‍या, मैरिटल स्‍टेटस, बिजनेस और इनकम की जानकारी देना होती है। एक सर्वे में सामने आया कि 40 की उम्र के आसपास पहुंच रही महिलाओं के जीवन में फिलिंग और रोमांच खत्‍म सा हो जाता है, ऐसे में यह एप्‍प उन्‍हें फिर से रिफ्रेश कर रहा है। हालांकि कई महिलाओं ने इसे प्राइवेट रखने के लिए फेक अकांउट बनाया है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख