dharma sangrah

उषा ठाकुर का बड़ा आरोप, अमित शाह से सेटिंग कर मुझे महू भेजा गया, वीडियो वायरल

Updated: शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (17:11 IST)
इंदौर। विधानसभा चुनाव में परिवारवाद और वंशवाद का मुद्दा जमकर उछला था। वोटिंग के बाद अब महू से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक उषा ठाकुर ने अपनी पार्टी को घेरते हुए वंशवाद के आरोप लगाए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है।
 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र बदलने पर उनका दर्द छलकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में उषा ठाकुर महू के कुछ वरिष्ठ लोगों से बात करते हुए नजर आ रही हैं।
 
उषा ठाकुर का कहना है कि राजनीति मेरा विषय नहीं है। मैंने कमीशन के लिए राजनीति नहीं की। आप सब जानते हैं कि मुझे सांठगांठ के तहत नहीं भेजा गया। जो वंशवाद का ग्रहण कांग्रेस को था, वही अब बीजेपी को भी लगा गया है। हाल ही उन लोगों को भेज दिया जिनको कोई जानता नही, जिसकी कोई पहचान नहीं, लेकिन परिवारवाद के चलते उन्हें राजनीति में उतार दिया गया।
 
उषा ठाकुर ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष को सेट कर मेरा विधानसभा क्षेत्र ही बदल दिया गया। नंबर 3 से मुझे महू भेज दिया। यह राजनीतिक अन्याय है।
 
गौरतलब है कि इंदौर विधानसभा 3 से इस बार भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को टिकट मिला था, वहीं महू से कैलाश विजयवर्गीय के स्थान पर उषा ठाकुर को ‍चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख