सम्बंधित जानकारी
- 3 घंटे में खत्म हो गया पूरा परिवार, पति की मौत की खबर मिलते ही छत से कूद गई गर्भवती पत्नी
- भाजपा नेता के भाई की गला दबाकर हत्या
- 15 साल में पहली बार सर्वाधिक महिलाएं चुनावी मैदान में, पिछड़े इलाके भी पीछे नहीं
- राजस्थान में भाजपा ने 4 मंत्रियों समेत 11 बागियों को किया बाहर
- महिला नेता का सनसनीखेज आरोप, BJP को बताया दौलत और औरत की पार्टी
भोपाल में आरिफ अकील समर्थकों ने भाजपा नेता को पीटा
भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को 230 सीटों के लिए मतदान हुआ। दूसरी ओर राजधानी भोपाल में कांग्रेस उम्मीदवार आरिफ अकील के समर्थकों ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ भी झूमाझटकी की।
बताया जाता है कि आरिफ नगर इलाके में कांग्रेस उम्मीदवार आरिफ अकील के समर्थकों ने भाजपा नेता पंकज चौकसे की पिटाई कर दी। पुलिस ने जब पंकज को बचाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों के साथ भी उन लोगों ने झूमाझटकी की।
इस घटना के विरोध में भोपाल के महापौर आलोक शर्मा और भोपाल उत्तर से भाजपा उम्मीदवार फातिमा सिद्दीकी कार्यकर्ताओं के साथ गौतम नगर थाने पर धरने पर बैठ गए। धरने दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में डीआईजी बंगले के पास चक्काजाम भी किया।