Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश 1397 गुना बढ़ गई विधायक की संपत्ति, जानिए 10 करोड़पति विधायकों का बारे में

Updated: सोमवार, 26 नवंबर 2018 (13:05 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पांच साल में विधायकों की संपत्ति में बेहतहाशा बढ़ोतरी हुई। वोटिंग से पहले एडीआर की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूबे में सबसे अधिक संपत्ति बीजेपी विधायकों की बढ़ी है। सिरमौर से बीजेपी विधायक दिव्यराज की संपत्ति में चौंकाने वाली बढ़ोतरी होते हुए पिछले पांच सालों में 1397 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं कई विधायकों की संपत्ति में 100 से 600 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 
 
संजय पाठक : शिवराज सरकार में मंत्री संजय पाठक कटनी के विजयराघवगढ़ से फिर चुनावी मैदान में हैं। 2013 में कांग्रेस के टिकट जब संजय पाठक चुनाव लड़े थे तब इनकी संपति 121 करोड़ रुपए थी। पिछले पांच सालों में संजय पाठक की संपति में 86 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जो अब 226 करोड़ रुपए हो गई है यानी पांच सालों में 105 करोड़ का इजाफा।
 
संजय शर्मा : चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए तेंदूखेड़ा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा की संपत्ति पिछले पांच सालों में दोगुनी हो गई। पांच साल पहले 65 करोड़ संपत्ति के मालिक संजय शर्मा अब 130 करोड़ संपत्ति के मलिक हैं।
 
दिव्यराजसिंह : सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह की संपत्ति में विधायक बनते ही आश्चर्यजनक रूप से इजाफा हुआ। 2013 के चुनाव में मात्र 4 करोड़ संपत्ति के मालिक दिव्यराज की संपत्ति पांच सालों में करीब 1397 गुना बढ़कर अब 62 करोड़ हो गई है। यानी पांच सालों में उनकी संपत्ति में 58 करोड़ का इजाफा हुआ है।
 
सुदेश राय : 2013 में निर्दलीय विधायक चुने गए सुदेश राय इस बार फिर सीहोर से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में है। पांच साल भले ही सुदेश राय निर्दलीय विधायक रहे हो, लेकिन इनकी संपत्ति में साढ़े पांच सौ गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई। 3013 में 10 करोड़ की संपत्ति के मालिक सुदेश राय अब 67 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं यानी पांच सालों में विधायक जी की संपत्ति 564 गुना बढ़ी है।
 
बलवीरसिंह दंडोतिया : दिमनी से बसपा विधायक बलवीरसिंह दंडोतिया की संपत्ति जो पिछले चुनाव में 11 करोड़ थी अब 28 करोड़ हो गई है। यानी पांच साल में विधायक की संपत्ति में 141 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हुई है।
 
जयंत मलैया : शिवराज सरकार में वित्तमंत्री जयंत मलैया भले ही प्रदेश की आर्थिक हालत न सुधार पाए हों लेकिन मंत्रीजी की संपत्ति पिछले पांच सालों में दोगुनी से भी अधिक हो गई है। 2013 के विधानसभा चुनाव के समय 13 करोड़ संपत्ति के मालिक जयंत मलैया अब 29 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। पांच साल में उनकी संपत्ति 118 फीसदी बढ़ी है।
 
मोहन यादव : उज्जैन उत्तर से बीजेपी विधायक मोहन यादव जो 2013 में सोलह करोड़ की संपत्ति के मालिक थे, अब 31 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
 
केपी सिंह : पिछौर से कांग्रेस विधायक केपी सिंह की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में वे 73 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
 
अजय सिंह : नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह की संपत्ति में भी खूब इजाफा हुआ। चुरहट से चुनाव लड़ रहे अजयसिंह की संपत्ति अब 37 करोड़ हो गई है।
 
रामलाल रौतेल : अनूपपुर से भाजपा विधायक रामलाल रौतेल की संपत्ति में भी खूब इजाफा अब 14 करोड़ हो गई है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अगला लेख