dharma sangrah
✕

बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह भोपाल पहुंचे, कांग्रेस को समर्थन पर साधी चुप्पी

Updated: बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (12:22 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज कराने वाले सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता से बातचीत के बाद अपना अगला कदम तय करेंगे।
 
 
बुरहानपुर से भोपाल पहुंचे सिंह ने मीडिया से चर्चा में सवालों के जवाब घुमा-फिराकर दिए। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने को लेकर कई लोगों ने उनसे संपर्क किया है, लेकिन वे बुरहानपुर की जनता से चर्चा के बाद फैसला लेंगे। उन्होंने इस बात का खुलासा भी नहीं किया कि कौन से नेताओं ने उनसे संपर्क किया? सिंह यहां एक होटल में रुके हैं। इस संबंध में उनका कहना है कि वे परिवार समेत आए हैं।
 
कांग्रेस को बहुमत के लिए 2 और बीजेपी को 7 विधायकों की आवश्यकता है। कुल 230 सीटों में से कांग्रेस को 114, भाजपा को 109, बसपा को 2, सपा को 1 और निर्दलीय को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इन स्थितियों में सरकार बनाने के लिए निर्दलीय या छोटे दलों की मदद आवश्यकता है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

अगला लेख