shradh paksha
✕

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सरकार बनाने का रास्ता साफ,‍ किंगमेकर बन सकते हैं चार निर्दलीय विधायक

Updated: बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (11:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम आने के बाद जहां कांग्रेस को 114 सीटें मिली है, वहीं कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कांग्रेस की 114 सीटें और 7 सीट मिलाकर कांग्रेस के पास कुल 121 सीटें हैं जिसके आधार पर आज 12 बजे राज्यपाल से मुलाकात कर दावा पेश करेंगे।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी इस्तीफा देने के लिए राज्यपाल के पास गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ दिग्विजय सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया दीपक बावरिया सहित कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

चार निर्दलीय विधायक बन सकते हैं किंगमेकर : मध्यप्रदेश में निर्दलीय चुनकर आए विधायक किंगमेकर बन गए हैं। चुनाव जीतकर आए चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन ये तय करेगा कि सूबे में नई सरकार किसकी होगी। कांग्रेस ने सभी चार निर्दलीय विधायकों से बातचीत तेज कर दी है। 
 
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह सभी चार निर्दलीय विधायकों के संपर्क में हैं। बुरहानपुर से निर्दलीय चुनाव जीते कांग्रेस के बागी सुरेंद्र सिंह शेरा भोपाल पहुंच गए हैं। सुरेंद्र सिंह शेरा के कुछ देर में कमलनाथ से मिलने की खबर आ रही है। सुसनेर से निर्दलीय चुनाव जीते राणा विक्रम सिंह को मनाने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी सुसनेर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच कुछ देर मुलाकात के बाद दोनों नेता साथ में भोपाल आ रहे हैं, वहीं केदार डावर, प्रदीप जायसवाल ने भी कांग्रेस को समर्थन का ऐलान कर दिया है।

 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख