dharma sangrah
✕

शिवराज को ओबीसी कार्ड से घेरने की तैयारी, कांग्रेस ने अरुण यादव को मैदान में उतारा

Updated: गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (23:23 IST)
भोपाल। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को उम्मीदवार बनाया है जबकि एक सीट समाजवादी नेता शरद यादव की पार्टी के लिए छोड़ दी है। अरुण यादव कांग्रेस के बड़े ओबीसी चेहरे हैं और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी ओबीसी वर्ग से आते हैं।
 
 
गुरुवार देर रात जारी अंतिम सूची में कांग्रेस ने इंदौर-1 सीट से प्रीति अग्निहोत्री की जगह संजय शुक्ला को उम्मीदवार बनाया। बुंदेलखंड में टीकमगढ़ जिले की जतारा (सु.) सीट को लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ दिया गया है। रतलाम ग्रामीण में लक्ष्मण सिंह डिंडोर के स्थान पर थावर लाल भूरिया को उम्मीदवार बनाया है। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बार बुधनी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। अब तक कांग्रेस की तरफ से अर्जुन आर्य टिकट की दावेदारी कर रहे थे। अजुर्न आर्य को सपा ने बुदनी से अपना प्रत्याशी बनाया था। बाद में अर्जुन आर्य ने अपना टिकट लौटा दिया था।
ये हैं नाम- 
नपुर (सु.) - ज्ञानवती सिंह
बुधनी : अरुण यादव
इंदौर- 1 संजय शुक्ला 
इंदौर- 2 मोहन सिंह सेंगर 
इंदौर-5 : सत्यनारायण पटेल
रतलाम ग्रामीण : थावर लाल भूरिया
जतारा (सु.) : लोकतांत्रिक जनता दल
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख