Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में शिवराज ने बाजी हारी, दिल जीत गए...

Updated: बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (18:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 13 साल 13 दिन तक सफलतापूर्वक शासन चलाकर विकास की गंगा बहाने वाले शिवराज सिंह चौहान को भले ही तीसरे कार्यकाल के लिए पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया हो लेकिन उन्होंने अब तक के सबसे सफलतम मुख्यमंत्री के रूप में जरूर अपनी पहचान स्थापित की। वे इस चुनाव में सरकार बनाने की बाजी भले ही हार गए हों लेकिन वे 'दिल' जीतने में सफल रहे।
 
'शिवराज का काम बोलता है', ये जुमला प्रदेश की जनता का हमेशा याद रहेगा। सड़क, पानी, बिजली के मामले में प्रदेश को विकास पथ पर तेजी से डाल चुके शिवराज जनता की पहली पसंद बने। प्रदेश की जनता का यह भी कहना है कि इस चुनाव के जरिए 'प्रदेश के मामा' लोगों के दिलों में हमेशा बसे रहेंगे। 
 
शिवराज कितने लोकप्रिय नेता बन गए हैं, इसकी एक बानगी सोशल मीडिया के जरिए पता चलती है। उनके आधिकारिक टिवट्‍र अकाउंट पर जो प्रतिक्रियाएं मिल रहीं हैं, उससे साबित होता है कि लोग उन्हें कितना पसंद करते हैं।
 
सोशल मीडिया पर शिवराज के लिए कमेंट्‍स... 
 
कुणाल सिंह ने कहा, बस कीजिये मामा अब रुलाइयेंगे क्या।  
 
किरार अजय सिंह ने भी ट्वीट कर शिवराज की हार पर अफसोस जाहिर किया। उन्होंने कहा कि सर मैं बता नहीं सकता कि मुझे और मेरे परिवार को कितना बुरा लग रहा है। सर बस 5 साल हम आपको बहुत मिस करेंगे। उसके बार मध्यप्रदेश में फिर शिवराज होगा। 

अरविंद कुमार हावा ने ट्वीट किया, नो टेंशन सर जी जनता भुगत लेगी जो गलती जनता ने की, वो पांच साल में भुगत लेगी।
 
अभिलाष सिंह ने ट्वीट किया, 'बहुत दु:खी हूं मैं मामाजी आपके जैसा CM अब दोबारा नहीं मिलेगा...लेकिन उनके जीतने से ज्यादा चर्चा आपके हारने की है, इसे कहते है जमीनी नेता।' 
 
जीगर भगोरा ने ट्वीट किया, सर आप एक अच्छे नेता हो और रहोगे। आप नहीं हारे। आपकी पार्टी ने आपको हराया है, आप लोगों के दिल में सच्चे नेता हो और रहोगे।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

दस्तावेज लीक के बाद घिरा डॉयचे बैंक, शेयरों में आई बड़ी गिरावट

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

अगला लेख