dharma sangrah

मप्र में 150 सीटों पर बसपा, गोंगपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की कोशिश में जुटी सपा

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (15:32 IST)
इंदौर। सपा मध्यप्रदेश में विपक्षी दलों का एक चुनावी मोर्चा बनाने की योजना के तहत बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ 150 विधानसभा सीटों पर तालमेल बिठाने की कोशिश में जुटी हुई है।


सपा की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष मूलचंद यादव 'बंते' ने शुक्रवार को बताया, राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) से तालमेल को लेकर हमारी चर्चा अंतिम दौर में है। अगर चर्चा सफल हो जाती है, तो तीनों दल 150 सीटों पर तालमेल कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ जिले की प्रसिद्द पर्यटन नगरी ओरछा में 24 सितंबर को सपा की प्रदेश चुनाव अभियान समिति की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के कुछ राष्ट्रीय पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। यादव ने कहा, इस बैठक के एक-दो दिन के भीतर हम सूबे में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर देंगे।

हालांकि उन्होंने बताया कि राज्य में चुनावी तालमेल को लेकर सपा की कांग्रेस के साथ फिलहाल कोई सहमति नहीं बन सकी है। पिछले महीने ही कांग्रेस से नाता तोड़कर सपा में आए वरिष्ठ नेता ने कहा, कांग्रेस अगर मध्यप्रदेश में अगली सरकार बनाना चाहती है, तो इस तालमेल के लिए उसे ही पहल करनी होगी। यादव ने आरोप लगाया, राज्य में भाजपा के कुशासन में विकास की झूठी घोषणाएं भर की गई हैं।

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को करारा झटका देते हुए बसपा गुरुवार को प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। बसपा ने अपने 22 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है।

बहरहाल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों के महागठबंधन की संभावनाएं अब भी बरकरार हैं। उन्होंने कहा, चुनावी तालमेल को लेकर सपा, बसपा और गोंगपा से हमारी बातचीत अंतिम दौर में है। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख