sundarkand

राज बब्बर का बेतुका बयान, प्रधानमंत्री मोदी को बताया महामनहूस...

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (12:25 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में चरम पर पहुंचे चुनावी प्रचार में अब नेताओं ने अपने बयानों में मर्यादा को ताक पर रख दिया है। इंदौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के बड़े नेता राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महामनहूस बता डाला।

सभा को संबोधित करते हुए राज बब्बर ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने का वादा किया था, लेकिन यह वादा भी वादा ही रहा। 
 
राज बब्बर ने डीजल-पेट्रोल के दामों को लेकर पीएम मोदी के दिए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी के सत्ता में आते ही एक बार पेट्रोल-डीजल के दाम में हेरफेर हुआ तो मोदी ने खुद को किस्मत वाला बताते हुए कहा कि अब मैं किस्मत वाला हूं तो किस्मत से पेट्रोल-डीजल के ये दाम कम हो गए, वो बदकिस्मत थे जिनके जमाने में पेट्रोल-डीजल के भाव ज्यादा थे। 
इसके बाद राज बब्बर ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री अपनी आवाज सुन लें। इतनी तो ईमानदारी रख लें, वो तो बदकिस्मत थे तुम तो महामनहूस निकले जिनके जमाने में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत कहां पहुंच गई, वहीं इंदौर की ही सभा में राज बब्बर ने डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत की तुलना पीएम मोदी की मां की उम्र से की थी, जिसके बाद भाजपा ने राज बब्बर सहित कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख