Daily Horoscope
✕

शाहिद अफरीदी ने धोनी के बहाने विराट कोहली के बारे में कह दी यह बड़ी बात...

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (12:06 IST)
कप्तान विराट कोहली भले ही क्रिकेट की दुनिया में नए रिकॉर्ड बना रहे हों, लेकिन बतौर कप्तान खुद को साबित करने में कोहली अभी धोनी के आसपास भी नहीं हैं। यह कहना है पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का। 

एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए शाहिद अफरीदी ने कोहली के खेल और उनकी कप्तानी पर अपनी राय दी। अफरीदी ने कहा कि बिना किसी शक के विराट कोहली आधुनिक क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं, लेकिन बात जब उनकी कप्तानी की आती है, तो इस क्षेत्र में वे अभी सीख रहे हैं।

अफरीदी ने कहा कि इन दिनों की क्रिकेट में विराट कोहली मेरे सबसे पसंदीदा बल्लेबाज हैं, लेकिन बात जब कप्तानी की हो, तो अभी उन्हें अपने सीनियर खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से काफी कुछ सीखने की जरूरत है क्योंकि मेरी नजर में तो एमएस धोनी अभी भी बेस्ट कैप्टन हैं।

टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है और क्रिकेटप्रेमियों की नजर कप्तान कोहली और टीम खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर है। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर अफरीदी ने कहा कि अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई मिट्टी पर जीतना चाहती है, तो उसके बल्लेबाजों को आगे बढ़कर प्रदर्शन करना होगा।

अफरीदी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की पिचें अब पहले जैसी उछालभरी नहीं रह गई हैं। अब वहां पहले की अपेक्षा रन बनाना आसान है, तो ऐसे में अगर भारतीय टीम ने वहां जाकर अच्छी बल्लेबाजी की तो निश्चित तौर वे ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दे सकते हैं। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख