biodatamaker
✕

बेयरस्टो के शतक से इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 312 रन बनाए

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (00:56 IST)
कोलंबो। जानी बेयरस्टो के 110 रन पारी और जो रूट तथा बेन स्टोक्स के साथ अहम साझेदारियों से इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां 7 विकेट पर 312 रन बना लिए।
 
 
श्रृंखला में 2-0 से आगे चल रहे इंग्लैंड के कप्तान रूट ने लगातार 8वीं बार टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया। रोरी बर्नस (14) को दिलरुवान परेरा (107 रन पर एक विकेट) ने पैवेलियन भेजा तो वहीं कीटोन जेनिंग्स (13) का विकेट मालिंदा पुष्पकुमारा (64 रन पर 2 विकेट) को मिला।
 
रूट और बेयरस्टो ने इसके बाद लंच तक टीम को और कोई नुकसान नहीं होने दिया और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी को लक्षण संदाकन ने रूट को आउट कर तोड़ा। रूट ने 46 रन बनाए। स्टोक्स (57) ने भी बेयरस्टो के साथ 99 रनों की साझेदारी की। संदाकन ने जल्दी-जल्दी दोनों का विकेट लेकर मैच में श्रीलंका की वापसी कराई।
 
बेयरस्टो ने 186 गेंद की पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया। संदाकन श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 91 रन देकर 4 विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होते समय मोईन अली (23) और आदिल रशीद (13) क्रीज पर मौजूद थे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख