सम्बंधित जानकारी
- महिला नेता का सनसनीखेज आरोप, BJP को बताया दौलत और औरत की पार्टी
- इंदौर में आज पीएम मोदी की सभा, 18 सीटों पर होगा असर
- मप्र चुनाव : मुख्यमंत्री और 'मामा' दोनों की भूमिका में नजर आ रहे हैं शिवराज
- भाजपा के बाद अब आकाश विजयवर्गीय लांच करेंगे अपना विजन डॉक्यूमेंट
- शिवराज का चुनावी वादा, 12वीं में 75% से ज्यादा लाओ, मिलेगी स्कूटी
मंत्री का प्रचार वाहन पलटा, एक कार्यकर्ता की मौत, तीन घायल
सांकेतिक चित्र
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज के समीप लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह का चुनाव प्रचार वाहन पलट गया जिससे भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार रात बेगमगंज से लौटते समय प्रचार वाहन मोदकपुर के पास एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे देवेन्द्र नाम के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेज दिया गया है। (वार्ता)