biodatamaker

राहुल गांधी की चाय की चुस्की, कार्यकर्ताओं के साथ खाया समोसा और ली सेल्फी...

Updated: सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (16:14 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सहजता का तो जवाब नहीं। सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे राहुल ने रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ काफी समय बिताया। इस दौरान चाय की चुस्कियों और सेल्फी का दौर भी चला।
 
 
आज भोपाल में राहुल गांधी के नेतृत्व में संकल्प यात्रा निकाली गई। इस रोड में कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योति‍रादित्य सिंधिया के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। रोड शो में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
 
रोड के शो के माध्यम से राहुल ने मध्यप्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। साथ ही कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाया ताकि वे पूरी ताकत और उत्साह के साथ कांग्रेस की जीत के लिए चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
 
 
रोड शो के दौरान ही एक मौका ऐसा भी आया जब राहुल ओल्ड भोपाल की चर्चित राजू टी स्टाल पर बस से उतर गए। उनके साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी अच्छा खासा जमावड़ा था। इस दौरान राहुल गांधी ने न सिर्फ दुकान के भजिए और समोसों का स्वाद लिया बल्कि काफी देर तक चाय की चुस्कियां भी लेते रहे। चाय के साथ उनकी कमलनाथ और सिंधिया से चर्चा भी जारी थी। इस मौके पर राऊ (इंदौर) के विधायक और प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद थे।
 

राहुल गांधी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। चाय के बीच ही सेल्फियों का दौर भी शुरू हो गया। हर कार्यकर्ता अपने नेता के साथ सेल्फी लेने को आतुर था। हालांकि राहुल ने किसी को निराश भी नहीं किया।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

इंदौर में बड़ी कार्रवाई, मूसाखेड़ी में 17 दुकानें, बाणगंगा में 7 मकानों पर चला बुल्‍डोजर, भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच कार्रवाई

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

अगला लेख