ramcharitmanas
✕

सचिन रन मशीन तो शिवराज घोषणा मशीन, भोपाल में राहुल का शिवराज पर बड़ा हमला

Updated: सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (20:24 IST)
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर बड़ा हमला किया।
 
अपने भाषण की शुरुआत करते ही राहुल ने सीधे मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्हें घोषणा मशीन बता डाला। राहुल ने कहा कि सचिन तेंदुलकर जब पिच पर आते थे तो रन बनाते थे। इसलिए उन्हें रन मशीन कहा जाता था। वहीं जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह लोगों के बीच जाते हैं तो ताबड़तोड़ घोषणाएं करते हैं। 
 
राहुल ने मुख्यमंत्री शिवराज को घोषणा मशीन बताते हुए कहा कि शिवराज अब तक 21 हजार घोषणाएं कर चुके हैं। आज मध्यप्रदेश के लोग परेशान हैं और वो बदलाव चाहते हैं। राहुल ने बेरोजगारी, भष्टाचार, रेप और कुपोषण को लेकर शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं राहुल ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही व्यापम और ई-टेंडरिंग घोटाले की जांच की जाएगी।
 
मेड इन भोपाल : राहुल ने रोजगार को कहा कि आज मध्यप्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है। राहुल ने सभा में मोबाइल फोन को दिखाते हुए कहा कि आज हर मोबाइल के पीछे मेड इन चाइना लिखा होता है। राहुल ने चुनाव के लिए युवा कार्ड खेलते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो हर मोबाइल के पीछे मेड इन भोपाल और मेड इन एमपी लिखा होगा। 
 
पहले लड़े गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से : कांग्रेस के मेगा शो में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश किसानों की आत्महत्या, रेप के मामलों, बेरोजगारी में नंबर वन बना हुआ है। 
 
कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने सौ साल पहले अंग्रेजों से लड़कर देश को आजाद कराया था और आज प्रदेश को बीजेपी से मुक्त कराना है। कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं का जीत का संकल्प दिलाते हुए नया नारा देते हुए कहा कि पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से। कमलनाथ ने कहा कि 3 महीने के बाद कांग्रेस का झंडा मध्यप्रदेश की विधानसभा पर फहराएगा।
 
भाजपा का जवाबी हमला : वहीं भाजपा ने राहुल गांधी पर जवाबी हमला बोला। राज्य के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के एसी बस से रोड शो करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल एसी का मोह नहीं छोड़ पाए। पूरे रोड शो में राहुल कहीं दिखाई नहीं दिए। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस नेता पर्यटन के लिए मध्यप्रदेश आते हैं।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख