ramcharitmanas
✕

सिद्धू ने कसा तंज- मप्र की भाजपा सरकार 15 साल पुरानी खटारा गाड़ी जैसी

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (22:56 IST)
इंदौर। कांग्रेस नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर शुक्रवार की शाम तंज कसते हुए इसकी तुलना 15 साल पुरानी खटारा गाड़ी से की।
 
 
सूबे पर दिसंबर 2003 से सतत राज कर रही भाजपा पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने यहां चुनावी सभा में कहा कि 15 साल पुरानी गाड़ी रुक-रुककर चलती है और इसमें से काला धुआं भी निकलता है। ऐसी गाड़ी चलाने वाला और इसके पीछे आने वाला- दोनों ही बर्बाद हो जाते हैं लिहाजा आप (मतदाता) मध्यप्रदेश में 15 साल पुरानी खटारा गाड़ी (भाजपा सरकार) को इस बार बदल दें।
 
सिद्धू ने अलग-अलग आंकड़े पेश करते हुए आरोप लगाया कि सूबे में भाजपा के राज में अन्नदाता बदहाल हो गए, महिला विरोधी अपराधों में इजाफा हुआ और युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी। उन्होंने नोटबंदी, पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि, विदेशी बैंकों में जमा काले धन और गंगा के प्रदूषण जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधा।
 
उन्होंने मोदी सरकार को पूंजीपतियों की सरकार करार देते हुए कहा कि यह सरकार बड़े उद्योगपतियों को बेजा फायदा पहुंचा रही है। सिद्धू ने अपनी चिर-परिचित शैली में कटाक्ष किया कि चौकीदार चोर है और चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिला हुआ है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख