Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश : किसानों की कर्ज माफी का प्लान तैयार, कमलनाथ के मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही होगा ऐलान

Updated: शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (12:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों के अच्छे दिन आने वाले हैं। सूबे में कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद किसानों के 2 लाख तक के कर्ज की माफी का ऐलान हो सकता है। किसानों की कर्ज माफी के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।


सभी बैंकों से किसानों की कर्ज संबंधी जानकारी मंगाई जा रही है। प्रशासन से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि कमलनाथ के मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही किसानों की कर्ज माफी का ऐलान किया जाएगा। सरकार ऐसे किसानों की कर्ज माफी करने की तैयारी में है जिसने 2009 के बाद प्रदेश के सहकारी बैंकों से कर्ज लिया है। सरकार के कर्ज माफी के ऐलान से सूबे के तकरीबन 33 लाख किसानों को फायदा होगा, वहीं सरकार पर 20 हजार करोड़ रुपए का भार आएगा।

सूबे में 15 साल बाद सत्ता में वापस आ रही कांग्रेस के लिए इस बार चुनाव में कर्ज माफी का वादा ट्रंप कार्ड माना गया है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था। वहीं चुनावी कैंपेन में राहुल गांधी ने कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता बनते ही 10 दिन के अंदर कर्ज माफी का ऐलान किया जाएगा। अब 17 दिसंबर को कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं तो तय माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश के किसानों को जल्द की कर्ज माफी का तोहफा मिलेगा।

कर्ज माफी पर किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केदार सिरोही कहते हैं कि कांग्रेस सरकार अपने वचन पत्र में कर्ज माफी समेत किए गए हर वादे को पूरा करेगी। कांग्रेस के कर्जमाफी पर निवर्तमान कृषिमंत्री गौरीशंकर बिसेन कहते हैं कि नई सरकार को कर्ज माफी करना आसान नहीं होगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर काफी तैयारी करनी होगी।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

गरीब मेधावी छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, JEE-NEET की फ्री कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा

अगला लेख