suvichar

भिंड में बसपा के संजीव सिंह कुशवाह ने पहली बार खोला अपना खाता

Updated: बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (12:16 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय तक सांसद रहे डॉ. रामलखन सिंह के बेटे संजीव सिंह कुशवाह (संजू) ने इस बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से चुनाव मैदान में उतरकर पहली बार भिंड सीट पर अपनी पार्टी का खाता खोल दिया।
 
 
वर्ष 2013 के चुनाव में भी वे इसी पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे थे। लेकिन भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह से मात्र 5,993 वोट से हार गए थे, तब भी उन्हें 45 हजार 177 वोट मिले थे। लेकिन संजू हारने के बाद भी अन्य प्रत्याशियों की तरह घर नहीं बैठे बल्कि पूरे 5 साल पूरी सक्रियता से क्षेत्र में डटे रहे।
 
अब तक हुए 13 चुनावों में यहां 7 बार कांग्रेस, 4 बार भाजपा और 1-1 बार एसएसपी और जेएनपी विजयी रही। वहीं जातिगत रूप से देखा जाए तो 6 बार क्षत्रिय और 6 बार ब्राह्मण उम्मीदवार ही जीता। हालांकि एक बार गुजराती वैश्य वर्ग से नवीनचंद्र भूता भी विधायक चुने गए। इसकी वजह भी यह रही कि मुख्य दलों द्वारा हमेशा से इस सीट पर क्षत्रिय और ब्राह्मण वर्ग के प्रत्याशी आमने-सामने उतारे जाते रहे। इस बार यहां परिस्थितियां दूसरी रहीं।
 
भाजपा ने ब्राह्मण वर्ग से चौधरी राकेश सिंह को उतारा। ऐसे में मौजूदा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह पार्टी से बगावत कर सपा से मैदान में आ गए जबकि पिछले चुनाव में भाजपा को कडी टक्कर देने वाले बसपा प्रत्याशी संजीव सिंह इस बार पहले से ही मैदान में थे। इधर कांग्रेस ने भी ब्राह्मण वर्ग से रमेश दुबे को मैदान में उतारा। क्षत्रिय और ब्राह्मण वर्ग बाहुल्य इस सीट पर जहां जाति फैक्टर चला, वहीं भाजपा प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह को पार्टी के भितरघात और बगावत करने वाले नरेंद्र सिंह के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा।

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Gen Z के मुद्दों पर विपक्ष को जवाब देंगे पीएम मोदी: 11 साल बाद वडोदरा में युवाओं के बीच भरेंगे हुंकार

मैडिसन स्क्वायर पर मोहन भागवत के हिंदु-मुस्लिम वाले बयान और ज़ोहरान ममदानी के विरोध के असली मायने

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

क्या 'जीवन का अधिकार' सिर्फ कागजी वादा है? इंदौर के MY अस्‍पताल पर बढ़ता रेफरल सिस्‍टम का बोझ और स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत

नेपाल में कैसे आई इतनी भयानक बाढ़? वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

अगला लेख