sundarkand

मोदी और शाह 25 सितंबर को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (20:35 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह 25 सितंबर को राजधानी भोपाल में 'भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित करेंगे।
 
 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राज्यस्तरीय इस आयोजन के लिए यहां जंबूरी मैदान में व्यापक और भव्य स्तर पर तैयारियों को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। आयोजन में लाखों कार्यकर्ताओं के आने की संभावना के मद्देनजर तैयारियां की जा रही हैं। विशाल और भव्य मंच के अलावा लाखों कार्यकर्ताओं के बैठने आदि के लिए कई आधुनिक पंडाल स्थापित किए जा रहे हैं।
 
आयोजन स्थल का अवलोकन करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम विशुद्ध रूप से पार्टी का है और इसकी तैयारियां पार्टी स्तर पर ही की जा रही है। लगभग 5,000 कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोगों के आयोजन में शामिल होने के लिए आने-जाने के दौरान आम नागरिकों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया है। इसके बाद भी यदि किसी नागरिक को दिक्कत होगी, तो पार्टी इसके लिए क्षमाप्रार्थी है।
 
राज्य में नवंबर-दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनावी मोड में आ चुकी भाजपा लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्र तथा प्रदेश संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प भी दिलाया जाएगा। (वार्ता)

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में NDA सांसदों का मार्च

Uttarakhand Cloudburst: चमोली में भारी बारिश से तमक नाले में आया सैलाब, वैली ब्रिज बहा; BRO का जवान लापता

इस्लामी नाटो : क्या मोदी-नेतान्याहू की नजदीकियों का जवाब देने के लिए साथ आए पाक, सऊदी और तुर्की?

MP Rain: राजगढ़ में उफनते नाले में समाई कार, भोपाल और आगर मालवा में स्कूल बंद

Top News 11 August: कोलंबिया में भूकंप से तबाही, MP-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश; छात्र आंदोलन और संसद में गतिरोध

अगला लेख