kundali milan
✕

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री का तोहफा, पदक विजेता सीधे बनेंगे सब इंस्पेक्टर

Updated: सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (22:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी साल नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं करते जा रहे हैं। रविवार को उन्होंने प्रदेश में गौ मंत्रालय बनाए जाने की घोषणा की थी जबकि सोमवार को कैबिनेट की बैठक में खिलाड़ियों के लिए उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो खिलाड़ी प्रदेश के लिए पदक जीतेंगे, उन्हें सीधे सब इंस्पेक्टर की नौकरी दी जाएगी।
 
 
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजधानी में सोमवार को हुई बैठक में नगरीय विकास हेतु कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के मद्देनजर यह निर्णय हुआ है कि प्रदेश का जो खिलाड़ी ओलंपिक, एशियाई खेल या फिर कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतेगा, उसे पुलिस विभाग में सीधे सब इंस्पेक्टर बना दिया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता को सीधे आरक्षक बनाया जाएगा। शिवराज सिंह ने अपने आधिकारिक ट्‍विटर अकाउंट पर भी ट्‍वीट करके इसकी जानकारी साझा की है।


 
कैबिनेट की बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण फैसले-
* मध्यान्ह भोजन से जुड़े 2.23 लाख रसोइयों का मानदेय दोगुना कर 2 हजार रुपए करने को स्वीकृति।
* अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना करके 9 हजार, 7 हजार और 5 हजार रुपए करने को मंजूरी।
* दतिया और भिंड नगर पालिका परिषद बनेंगे नगर निगम।
* ग्राम पंचायतों बेलछा (शाजापुर), म्याना (गुना) और दलौदा (मंदसौर) को बनाया जाएगा नगर परिषद।
* छतरपुर और सिवनी में स्थापना के लिए 300-300 करोड़ रुपए स्वीकृत ।
* सतना के लिए 550 करोड़ और शिवपुरी के लिए 202 करोड़ रुपए स्वीकृत। 
* सभी दिव्यांग पेंशन के अधिकारी होंगे। बीपीएल की शर्त समाप्त।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख