suvichar

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने ATM से निकासी की सीमा घटाकर 20 हजार रुपए की

Updated: सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (21:03 IST)
मुंबई। देश का सबसे बड़े बैंक SBI ने एटीएम ने निकासी की सीमा घटा दी है। इसके तहत बैंक के क्लासिक एटीएम कार्ड से एक दिन में आधी 20 हजार रुपए की निकासी की जा सकती है। अभी यह सीमा 40 हजार रुपए है। धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के इरादे से यह कदम उठाया गया है। बैंक ग्राहकों के लिए नई सीमा 31 अक्टूबर से प्रभावी होगी। बैंक के ग्राहकों की संख्या 42 करोड़ से अधिक है।
 
 
अन्य कार्ड के मामले में निकासी सीमा में कोई बदलाव नहीं : एटीएम से क्लासिक एटीएम-सह-डेबिट कार्ड से धन निकासी की सीमा कम कर 20 हजार रुपए कर दी गई है। अन्य कार्ड के मामले में निकासी सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैंक का क्लासिक कार्ड चिप आधारित नहीं है और इसीलिए इसकी सुरक्षा को लेकर चिंता है। 
 
क्यों उठाना पड़ा यह बड़ा कदम : अधिकारी ने कहा कि SBI ने शाखाओं में भेजे आदेश में कहा है कि एटीएम ट्रांजैक्शन में धोखाधड़ी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए और डिजिटल-कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कैश निकासी सीमा को घटाने का फैसला किया गया है। मार्च 2018 की स्थिति के अनुसार बैंक ने 39.50 करोड़ डेबिट कार्ड जारी किए। इसमें से 26 करोड़ कार्ड का सक्रियता से उपयोग किया जा रहा है।
 
परेशानी बढ़ाने वाला कदम : हैरानी की बात है कि कैश निकासी सीमा में कटौती फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले हुई है। सरकार द्वारा डिजिटल ट्रांजैक्शन पर जोर दिए जाने के बावजूद कैश की डिमांड अधिक बनी हुई है। महंगाई की मार से जूझते आम आदमी की परेशानी में ऐसा कदम परेशानी बढ़ाने वाला होगा।
 

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख