Hanuman Chalisa
✕

जीतू पटवारी के भाई और उनके साथियों पर प्रकरण दर्ज

Updated: बुधवार, 28 नवंबर 2018 (23:09 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष, राऊ से विधायक और विधायक प्रत्याशी जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी सहित अन्य 40-50 लोगों के विरुद्ध आज एक आपराधिक प्रकरण दर्ज किया हैं।
 
पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर हरिनारायणचारि मिश्र ने बताया पुलिस ने नाना पटवारी सहित 7 अन्य के विरुद्ध नामज़द प्रकरण दर्ज किया हैं। पुलिस ने मामले में 40-50 अन्य को भी आरोपी बनाया हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रकरण दर्ज करने को लेकर आज शाम से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लगभग 200 से अधिक कार्यकर्ता ने राजेन्द्र नगर थाने का घेराव किया था। 
 
भाजपा कार्यकर्ता पटवारी के भाई नाना पटवारी पर गम्भीर आरोप लगा रहें थे। नाना पटवारी पर आरोप हैं कि उन्होंने बिजलपुर निवासी एक परिवार की महिलाओं, पुरुषों के साथ मारपीट कर, अपने 40-50 साथियों के साथ मिलकर इनके साथ छेड़छाड़ की हैं।
 
मामले में बीच-बचाव करने उतरे पूर्व भाजपा विधायक जीतू जिराती ने भी दर्ज प्रकरण में उनके साथ मारपीट किए जाने और अभद्र भाषा का उपयोग किए जाने के आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगो के अनुसार मामले से जुड़े दोनों पक्ष आपस मे राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख